पुलिस को मिला पिता ओर पुत्री का शव,सुसाइट नोट भी

भोपाल।भोपाल में एक होम्योपैथी के बुजुर्ग डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी वही दूसरे कमरे में डाक्टर की बेटी का शव पलंग पर पढ़ा मिला है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।नोट में बेटी की परेशानियों के साथ बुजुर्ग डाक्टर ने लिखा कि अब यह सब सहा नहीं जाता। थक गया हूं...इसी कारण मर्जी से जान दे रहा हूं।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोविंदपुरा के शक्ति नगर निवासी 82 साल के हरिकिशन शर्मा ओर उनकी 36 साल की बेटी चित्रा शर्मा के शव घर में मिले है।रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बेटी और पिता ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता का शव रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटका मिला।वही दूसरे कमरे में बेटी का शव बिस्तर पर था। प्रारंभिक जानकारी में पुलिस को पता चला कि 

शक्ति नगर में रहने वाले हरि किशन शर्मा भेल से रिटायर्ड है और होम्योपैथी से लोगों का इलाज करते थे।उनकी पत्नी का निधन हो चुका है।उनकी 36 साल की बेटी चित्रा शर्मा उन्हीं के साथ रहती थी। मां की मौत के बाद करीब चार साल से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं जिंदादिल इंसान हु... वही बेटी के बारे में लिखा कि बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। मैं खुद कई बीमारियों का शिकार हूं। मुझे भी सेवा की जरूरत है। लेकिन बेटी की देख-रेख भी मुझे ही करनी होती है। अब यह सब सहा नहीं जाता। थक गया हूं...इसी कारण मर्जी से जान दे रहा हूं। सुसाइट नोट में देहदान की जानकारी देते हुए लिखा कि एम्स में देहदान के लिए प्रक्रिया पूरी कर चुका हूं। मौत के बाद बॉडी एम्स के सुपुर्द कर दी जाए, जिससे आने वाली पीढ़ी के डॉक्टर कुछ सीख सकें। मानव अंगों के बारे में समझ सके। पुलिस इस मामले जांच कर रही है।