ग्वालियर।ग्वालियर में खजूर रविवार के साथ पुण्य सप्ताह आरम्भ हुआ। इस श्रंखला में संत जोन महागिरजाघर में,सेंट पॉल चर्च मुरार में,चर्च महाराजपुरा में ओर माउंट कार्मल चर्च कम्पु में पुरोहितों द्वारा खजूर की डालियां सभी खीस्तीय विश्वासियों को वितरित की गई और मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया।
प्रवक्ता फादर प्रताप टोप्पो, फादर डेविड पवन एवं एबिल एक्सट्रोस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 13 अप्रैल खजूर रविवार के साथ पुण्य सप्ताह आरम्भ हुआ। इस श्रंखला में संत जोन महागिरजाघर में सुबह 7.30 बजे मुख्य पुरोहित ग्वालियर धर्म प्रांत के धर्मा अध्यक्ष जोसफ थायकाटिल, पल्ली फादर पुरोहित जोसफ चिपसन, सहायक पल्ली पुरोहित फादर रौशन केरकेट्टा, फादर जॉन केदरी, फादर सानु अलुनकल, फादर आरोक्यदास फादर सी. अल्फोंस सेंट पॉल चर्च मुरार में सुबह 8.00 बजे मुख्य पुरोहित फादर विंसेंट सोरिस,पल्ली पुरोहित फादर पायस, फादर एंटनी स्वामी, फादर जॉन प्रमोद, फादर एम.ए जोसफ, फादर जोसफ मार्टिन एवं फादर जोस गुड शेपर्ड चर्च महाराजपुरा में सुबह 8.45 बजे मुख्य पुरोहित ग्वालियर धर्मप्रांत के विकार जनरल फादर, लॉरेंस डिसूज़ा, पल्ली पुरोहित फादर जॉन पांड्या पल्लील एवं माउंट कार्मल चर्च कम्प् में सुबह 8.00 बजे पल्ली पुरोहित फादर नेल्सन ,सहायक पल्ली पुरोहित फादर हृदीन, फादर डीपीन दास एवं धर्मप्रांत के अन्य पुरोहितों द्वारा खजूर की डालियों पर आशिष देकर सभी खीस्तीय विश्वासियों को वितरित की गई। तत्पश्चात् ग्वालियर धर्मप्रान्त के पुरोहितों
द्वारा मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। संत पॉल चर्च में पहला पाठ श्री जोसफ के.ए दूसरा पाठ श्रीमती जेनी पीटर एवं निवदेन कु.रौशनी एवं सुसमाचार फादर विंसेंट सोरिस एवं फादर पायस ने पडा।आगे जानकारी देते बताया संत जॉन महा गिरजाघर में धर्माध्यक्ष एवं संत पॉल चर्च में फादर विंसेंट नें बताया कि प्रभु येसु जानते थे कि उन्हें कष्ट झेलना पडेगा उनपर अत्याचार होगें,उन्हें धिक्कारा जायेगा और उन पर झूठे आरोप लगाए जायेगे और उनकी मृत्यु निश्चित है फिर भी उन्होने साहस पूर्वक येरूसालेम नगर में प्रवेश किया। येरूसालेम के निवासियों द्वारा उनको एक राजा स्वीकार करते हुए उनके मार्ग में खजूर की डालियां एवं अपने कपड़े बिछाकर उनका स्वागत करते हुए उनकी जयजयकार की। इसी स्मरण में विश्वभर में खजूर रविवार मनाया जाता है। 15 अप्रैल मंगलवार शाम संत पॉल चर्च में ख्रीस्मा मिस्सा होगी। 16 अप्रैल गुरुवार शाम 6 बजे से सभी चर्च में पाद -प्रक्षालन,( 12 शिष्यों के पैर धोए जायेगें) आराधना, एवं प्रार्थना। 18 अप्रैल पुण्य शुक्रवार (गुड फ्राइडे) सुबह 8 बजे से 12 बजे विभिन्न भाषाओं में क्रूस- रास्ता एवं 3 बजे सभी चर्च में प्रभु येसु के दुःखभोग का संस्मरण एवं क्रूस की उपासना 19 अप्रैल शनिवार रात्री 11 बजे पास्का जागरण एवं पवित्र मिस्सा 20 अप्रैल रविवार सुबह 8 बजे पुनरुत्थान की मिस्सा होगी।