शिवपुरी -लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश

जप कुमार 
शिवपुरी। प्रमुख सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिवशेखर शुक्ला ने सभी कलेक्टर्स को लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
    श्री शुक्ला ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के व्यापारियों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 के प्रावधानों से पत्रध्एसएमएसध्व्हाटस अप के माध्यम से अवगत कराकर आवश्यक वस्तुओं की सामान्य उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये जायें। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी करें। जमाखोरों के विरूद्ध निरीक्षण एवं छापे के माध्यम से सुसंगत प्रावधानों के तहत कठोर कार्यवाही करें। डिब्बाबंद वस्तुएँ निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर विक्रय नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में नापतौल विभाग के अमले से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी के संबंध में शिकायत करने के लिये के लिये सीएम हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 181 का उपयोग किया जा सकता है। आवश्यक वस्तुओं की दैनिक फुटकर भाव की जानकारी प्रतिदिन भेजने के निर्देश दिये गये हैं।
आवश्यक वस्तुओं की सूची
           चावल, गेहूँ, आटा, चना दाल, तुअर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, शक्कर, दूध, मूंगफली तेल, सरसों तेल, वनस्पति, सोया तेल, सूरजमुखी तेल, पामतेल, गुड, चायपत्ती, नमक, आलू, प्याज और टमाटर। इसके साथ ही 30 जून तक के लिये मास्क और हैण्ड सेनिटाइजर को भी आवश्यक वस्तुओं कि सूची में शामिल किया गया है।


 


समाजसेवी, व्यापारी और शासकीय सेवक कर रहे हैं जरूरतमंदो की मदद 


कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में गरीब बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों के लिए तक मदद पहुंचाने के लिए कई लोग सामने आ रहे हैं। समाजसेवी हो या व्यापारी या शासकीय सेवक सभी आगे बढ़कर अपनी स्वेच्छा से मदद कर रहे हैं। सोमवार को भी समाजसेवी श्री रामजी राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अर्जुन लाल शर्मा और डॉ.प्रभुदयाल गुप्ता ने जरूरतमंदों की मदद के लिए आर्थिक सहायता दी है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन लाल शर्मा ने एक लाख रुपए, डॉ. प्रभु दयाल गुप्ता ने एक लाख और रामजी राठौर ने इक्कीस सौ रुपए की मदद की है। इन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष में यह राशि प्रदान की है। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी को चेक सौंपा। इसी प्रकार अन्य नागरिक भी स्वेच्छा से जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।