दतिया | जिले में 25 जुलाई 2020 तक 4144 नमूने लैब को भिजवाए गए, जहां से 3501 नमूनों की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। अब तक 192 पॉजीटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 139 मरीज निगेटिव होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान बाहर एवं अन्य जिलों से 27347 यात्री आए, जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया। इनमें से 26011 यात्रियों केा क्वारंटाइन पूर्ण किया गया। विदेश से आए 55 यात्रियों को होम क्वारंटाइन किया गया, जिनमें से 55 का क्वारंटाइन समाप्त किया गया। जिले में उक्त अवधि तक 34394 की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। कोराना वायरस के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में मोवाइल नम्बर 8461946705 तथा 8661950856 पर संपर्क किया जा सकता है।