कलेक्टर श्री तरूण राठी जिले में चल रही धान खरीदी का जायजा लेने ग्राम टिकरी पिपरिया ग्राम बलारपुर सहित अन्य खरीदी केन्द्र पहुंचे

 


दमोह | कलेक्टर श्री तरूण राठी आज अपरान्ह 03 बजे के बाद आकस्मिक रूप से जिले में चल रही धान खरीदी का जायजा लेने ग्राम टिकरी पिपरिया ग्राम बलारपुर सहित अन्य खरीदी केन्द्र पहुंचे। यहां खरीदे गये अनाज को देखा, किसानों से चर्चा की। यहां पर मौजूद किसानों ने एक स्वर में कहा यहां खरीदी ठीक चल रही है, उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं है। इस अवसर पर धान खरीदी से संबंधित सभी संबंधित अधिकारी साथ में मौजूद रहे।
    यहां पर कलेक्टर श्री राठी ने किसानों से पुन: कहा कोई बात या समस्या हो, पैसा लेनदेन की बात हो या गुणवत्ता संबंधी समस्या हो तो बतायें। किसानों ने कहा ऐसा कुछ नहीं है, हमारी खरीदी अच्छी तरह से हो रही है। किसानों ने बताया कि यहां हड़म्बा समिति द्वारा उपलब्घ कराया गया है, किराया 600 रूपये घण्टा ले रहा है। समिति प्रबंधक ने बताया यहां 556 किसान पंजीकृत है, 276 से खरीदी की गई है, इस प्रकार यहां 10185 क्विंटल से अधिक धान खरीदी गई है।
      इसके पूर्व कलेक्टर ग्राम समन्ना पहुंचे। यहां पर दो केन्द्रों में खरीदी हो रही थी, यहां पर भी कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि अनाज साफ करके लेकर आयें अन्यथा पेमेंट के समय दिक्कत होगी। यहां पर खरीदे गये अनाजों का बैग्स भी देखे गये और संबंधितों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिये गये। यहां पर दो हड़म्बे लगे हुए थे, केन्द्र क्रमांक 01 में 570 किसान पंजीकृत हैं, इसमें से 292 किसानों से खरीदी हुई है, केन्द्र क्रमांक 02 में 567 किसान पंजीकृत है, इसमें 201 किसानों से खरीदी की गई है।