इंदौर।सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जिसमें वर्ष 2022 की टीम में संयोजक पं. लोकेश शर्मा, अध्यक्ष पं. अंकित त्रिवेदी, सचिव पं. धर्मेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष पं. अभय तिवारी को मनोनीत किया गया।
गुटकेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में उक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। परिषद के संरक्षक विधायक संजय शुक्ला ने नए पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी और इस वर्ष की परशुराम शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारी सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक पं.सत्यनारायणजी सत्तन का आशीर्वाद लेने उनके निवास पर गए। इस अवसर पर परिषद के संस्थापक विकास अवस्थी, लालजी तिवारी, कन्नू मिश्रा, अभिषेक पांडे सहित केंद्रीय समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।