भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज दोपहर स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट जारी किया। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित। 10वीं में 59.54% और 12वीं में 72% बच्चे पास हुए। रिजल्ट को लेकर बच्चों के मन में कोई भी सवाल या शंका है तो बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18002330175 पर आसानी से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं। इसमें नंबर कम आने से लेकर सभी तरह के प्रश्नों के जवाब काउंसलर देंगे। इस साल अब तक 1 जनवरी से 28 अप्रैल तक करीब 51 हजार स्टूडेंट्स टोल फ्री नंबर पर कॉल कर चुके हैं।
एमपी बोर्ड ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर को टोल फ्री किया है। सभी हेल्पलाइन नंबर सर्वर से सीधे 6 अलग-अलग लाइनों पर बैठे काउंसलर के पास ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाते हैं।
10th में ये टॉपर-10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने टॉपर रहीं। दोनों को 496 मार्क्स हासिल किए।
12th में ये टॉपर- 12वीं में आर्ट्स ग्रुप में सागर की इशिता दुबे 480 नंबर के साथ टॉपर रहीं। मैथ्स-साइंस में श्योपुर की प्रगति मित्तल (494 अंक) और कॉमर्स में मुरैना की खुशबू शिवहरे (480 अंक) ने टॉप किया। बायोलॉजी में शाजापुर की दिव्यता पटेल (491अंक) ने टॉप किया।
10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च तक हुई। इसमें 10 लाख 29 हजार 698 स्टूडेंट शामिल हुए। इसमें रेग्युलर स्टूडेंट 9 लाख 31 हजार 860 थे। इनका रिजल्ट 59.54% रहा।ऊ इसमें 56.84% छात्र और 62.47% छात्राएं हैं। 95 स्टूडेंट मेरिट में आए। इसमें 55 छात्राएं और 40 छात्र हैं। 10वीं की टॉपर दो लड़कियां संयुक्त रूप से रहीं। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों की तुलना में 14.08% कम रहा।
12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक हुई। इसमें 6 लाख 97 हजार 880 स्टूडेंट शामिल हुए। इसमें 6 लाख 29 हजार 381 रेग्युलर और 68 हजार 699 प्राइवेट स्टूडेंट थे। रेग्युलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 72.72% रहा। 69.94% छात्र और 75.64% छात्राएं पास हुईं। यानी छात्राएं अव्वल रहीं। मेरिट लिस्ट में कुल 153 स्टूडेंट शामिल हैं।