ग्वालियर।मेहंदी तो मेहंदी है रंग लायेगी सावन के महीने में मेहंदी का विशेष महत्व है।जिसके चलते राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह पर बालिकाओं एवम् महिलाओं के लिए मेहंदी रचाओ मेहंदी सजाओं प्रतियोगिता आयोजित की गई।
एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती समारोह पर आठ दिवसीय विभिन्न सांस्कृतिक एवम् रचनात्मक कार्य आयोजित किये जा रहे हैं ।इसी श्रृंखला में आज चौथे दिन बालिकाओं एवम् महिलाओं के लिए के लिये मेहंदी रचाओ मेहदी सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । स्थानीय दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 38 बालिका एवम् महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।इस आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि डाक्टर शिखा कट्ठल के रूप में उपस्थित थी। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। निर्णायक मंडल में निशी गुप्ता, कीर्ति जैन उपस्थिति थी इस मौके पर संयोजक डॉ मनीष रस्तोगी , राजेश त्रिपाठी, अशोक जैन भी उपस्थित थे।सभी प्रतिभागियों ने एक से एक मेहंदी एक दूसरे के हाथों पर लगाई। इसमें प्रतियोगिता में पारूल गोडिया, सिद्धि जैन, प्रियांशी कुशवाहा, अनुष्का वर्मा सोनिया, संकल्प सिसोदिया,सौरभ रंजक,प्राची दंडोतिया,सुनेना प्रजापति ओर पूजा विजेता बनी।