ठाणे।महाराष्ट्र में पिछले कई सालों से गैरकानूनी तरीके से रह रही बांग्लादेशी पोर्न स्टार को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एडल्ट स्टार बन्ना शेख यहा रिया अरविन्द बर्डे के नाम से रहती थी।उसकी मां रूबी शेख उर्फ अंजली बर्डे उर्फ़ , बहन मोनी शेख उर्फ रितु और भाई रियाज शेख उर्फ रविंद्र साथ अवैध रूप से रह रहे थे।
ठाणे के हिल रोड पुलिस स्टेशन के मुताबिक एडल्ट स्टार बन्ना शेख और उसका पूरा परिवार बांग्लादेश की राजधानी ढाका का रहने वाला है,लेकिन पिछले कई सालों से जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत की नागरिकता लेकर ठाणे के उल्लास नगर इलाके में रह रहा था।इन सभी के फर्जी दस्तावेज जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड उसके नकली पिता अरविन्द श्यामराव बर्डे ने अमरावती जिले के अचलपुर के पते पर बनवाए थे।
कई बार बांग्लादेश जाकर लौटी है बन्ना
इतना ही नहीं बन्ना शेख इन्ही फ़र्ज़ी दस्तावेज को लेकर कई बार बांग्लादेश जाकर भी लौटी है।फ़र्ज़ी तरीक़े से हिंदुस्तान की नागरिक बनाकर रहने के मामले में पुलिस ने बन्ना शेख और उसके नकली पिता, मां, बहन और एक भाई के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। बहुत पहले एडल्ट फ़िल्म स्टार बन्ना शेख़ और उसके परिवार के फ़र्ज़ी तरीक़े से रहने की शिकायत मिली थी। बन्ना शेख राजस्थान से ठाणे आने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंची, जहा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किया।
पहले पकड़ी गई थी बन्ना शेख
एडल्ट स्टार बन्ना शेख को साल 2020 में मुंबई पुलिस ने अंधेरी पूर्व इलाके से चल रहे प्रॉस्टिट्यूशन के अड्डे पर पकड़ा था।हालांकि इस मामले में उसे बाद में जमानत मिल गई थी।
राज कुंद्रा के प्रोडक्शन में काम कर चुकी
बांग्ला देश की पोर्नस्टार बन्ना शेख पहले राज कुंद्रा के प्रोडक्शन में भी वह काम कर चुकी हैं। इसके अलावा गहन वशिष्ठ के साथ भी वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आईएमडीबी की वेबसाइट के मुताबिक 'आमरस' फिल्म में काम करने के लिए उन्हें जाना जाता है।