रेमो डिसूजा और अन्य 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,सत्य का पता लगाए बिना अफवाहों को न फैलाएं :रेमो

मुंबई।विख्यात डांसर,कोरियो ग्राफर रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल और पांच अन्य लोगों पर 16 अक्टूबर को मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है।शिकायत पर पुलिस ने रेमो डिसूजा और अन्य 6 लोगों के खिलाफ जालसाजी),धोखाधड़ी और भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं तले इस मामले को दर्ज कर लिया है।हालाकि रेमो ने सोशल मीडिया के जरिए सभी आरोपों को एक सिरे से नकार दिया है।

    शिकायतकर्ता और उसके साथियों के साथ 2018 से जुलाई 2024 के बीच कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई।इस डांस मंडली ने एक टेलीविजन शो में प्रस्तुति दी थी और जीत हासिल की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर दिखाया कि यह समूह उनका है और 11.96 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि हड़प ली। अधिकारी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपी ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता हैं। बता दें कि रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर होने के अलावा कई डांस रियलिटी शो में जज रहे हैं।फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

रेमो और लीजेंस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए एक बयान में लोगों से अफवाह नहीं फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने रविवार को कहा, मीडिया में प्रसारित खबरों के माध्यम से हमें पता चला कि एक नृत्य मंडली के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोई शिकायत दर्ज की गई है। यह निराशाजनक है कि ऐसी जानकारी प्रसारित की गई है। हम सभी से अनुरोध करना चाहते हैं कि सत्य का पता लगाए बिना अफवाहों को न फैलाएं।