अमेरिका में अडानी ग्रुप के 8 लोगों पर रिश्वत का आरोप,अरेस्ट वारंट जारी ,शेयर में सबसे बड़ी गिरावट,सफाई दी
दिल्ली।अमेरिकी अभियोजकों ने अडानी और उनके भतीजे समेत कुल 8 लोगों पर रिश्वत देने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट ने अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।इन खबरों के सामने आने के बाद शेयरों में गिरावट से अडानी को 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
अभियोजकों के मुताबिक सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी गई थी।अमेरिकी प्रोसिक्यूटर्स की ओर से दावा किया गया है कि रिश्वत देने का पूरा दौर करीब 4 साल तक चला। रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 से 2024 के बीच अडानी ग्रीन और एज्योर पावर ग्लोबल सोल प्रोजेक्ट्स दिलाने के लिए गलत रूट से इंडियन ऑफिशियल्स को ब्राइब दी गई। खास बात तो ये है इस सोलर प्रोजेक्ट के कांट्रैक्ट से अगले बीस साल 2 बिलियन डॉलर यानी 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा हासिल करने अनुमान था।इस पूरे मुनाफे को हासिल करने के लिए झूठे दावे किए गए लोन और बॉन्ड्स के जरिए जैसा जमा किया गया। अमेरिकी अटॉर्नी ब्रॉयन पीस के अनुसार अरबों डॉलर के कॉन्ट्रेक्ट लेने के लिए भारत के सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की सीक्रेट प्लानिंग की गई और उसके बाद सभी को अंधेरे में रखा गया।
अडानी ग्रुप में जारी की सफाई
इस मामले में अडानी ग्रुप ने एक स्टेटमेंट जारी कर सफाई दी है। अडानी ग्रुप ने गुरुवार को अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) की ओर से लगाए गए रिश्वत के आरोपों को निराधार बताते हुए उनका खंडन किया।साथ ही लिखा है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने अभियोग में अभी लगाए हैं। जब तक दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक प्रतिवादियों को निर्दोष माना जाता है।
अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में तेज गिरावट
इन आरोपों के बाद अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में तेज गिरावट आई। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर 20% गिरकर 2,256.20 रुपये पर आ गए। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में भी 20% का लोअर सर्किट लगा। अडानी पोर्ट्स में भी 20% की गिरावट आई।हालाकि साल 2023 के शुरुआत में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद भी अडानी के शेयरों में गिरावट आई थी।लेकिन आज की गिरावट उस गिरावट के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।