सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर स्थित देवलहवा गांव में एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया से दुनिया भर में वायरल हुआ है। वीडियो शादी के दौरान का है।बताया जा रहा है कि इस शादी में करीब बीस लाख रुपये के नोटों की गड्डियां हवा में उड़ाई गईं। शादी में शामिल लोग छत और जेसीबी पर चढ़कर नोटों की गड्डियां हवा में उड़ाते दिखे।
सिद्धार्थनगर में एक शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है।इस वीडियो में लड़के के घरवाले नोटों को कागज की तरह हवा में उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।जानकारी के मुताबिक यह वीडियो सदर थाना छेत्र के देवलहवा गांव निवासी अफजाल और अरमान की शादी का है।ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 20 लाख रुपए उड़ाए गए।हालाकि इसकी पुष्टि नही हुई है।लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पैसे उड़ाए जा रहे है।