बच्चों का प्रथम परम प्रसाद एवं दृढीकरण संस्कार

ग्वालियर।संत जॉन महा गिरजाघर में बच्चों को प्रथम परम प्रसाद एवं दृढीकरण संस्कार दिया गया।इसके बाद धर्माध्यक्ष ने बच्चों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनायें दी।
  ग्वालियर धर्मप्रांत के प्रवक्ता  ऐबिल एक्सट्रोस ने बताया की 17 नवंबर रविवार संत जॉन महा गिरजाघर, लश्कर में ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ. जोसफ थायकाट्टिल ने बच्चों को प्रथम परम प्रसाद एवं दृढीकरण संस्कार दिया Iमिस्सा  बलिदान में मुख्य अनुष्ठानदाता ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोसफ थायकाटिल, पल्ली पुरोहित फादर चिपसन, सहायक पल्ली पुरोहित फादर रौशन केरकट्टा ग्वालियर धर्मप्रांत  गुरुकुल के आचार्य फादर ऐ.डेविड ,फादर माइकल अंतोन, धर्माध्यक्ष के सचिव फादर   आरोक्यदास, फादर सानू अलुनकल, ग्वालियर धर्मप्रांत  संत जोसफ हॉस्पिटल के निर्देशक फादर एम.ए .जोसफ , फादर अरूल जोसफ, फादर नेल्सन उपस्थिति थे। धर्माध्यक्ष ने प्रथम परमप्रसाद एवं दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण कर रहे बच्चों एवं उनके माता-पिता एवं सभी पल्लीवासीयो को शुभकामनायें दी।