पुस्तकालय सप्ताह संपन्न, निबंध प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया

ग्वालियर।शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर पुस्तकालय सप्ताह    14.नवंबर से  20 नवंबर तक विविध कार्यक्रम संपन्न किए गए। 20 नवंबर को समापन अवसर पर  निबंध प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।पुस्तकालय में जनजातिय समुदाय के संबधित 51 महत्वपूर्ण पुस्तकों की प्रदर्शनी लगायी गयी।यह पुस्तके जनजातिय समुदाय का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनकी सास्कृतिक विरासत से संबधित है।पुस्तक प्रदर्शनी का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।

पुस्तकालय में जनजातिय समाज से सबंधित पुस्तकों का एक अद्वितीय संग्रह है, पुस्तकालय में इस पुस्तक प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्वेदश्य जनजातिय समुदाय के योगदान पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करना जन जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट अवसर है। प्रदर्शनी में लगाई गयी पुस्तके पुस्तकों की सूची सलंग्न है।शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में चल रहे 'राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का समापन, छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार वितरण करने के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय तिवारी (वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय सहारा नई दिल्ली), विशिष्ट अतिथि  सुभाष अरोरा (से.नि. संयुक्त संचालक, जनसंपर्क विभाग) थे।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एव तृतीय स्थान क्रमशः 1. सोहिल कुरैशी, 2. आरती प्रजापति 3. सलोनी परमार रहे।जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर राकेश कुमार शर्मा (क्षेत्रीय ग्रंथपाल), विवेक कुमार सोनी (पुस्तकालय प्रबंधक), श्रीमती पूजा साहू (ग्रंथपाल), शिवम शर्मा, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, सहित पुस्तकालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित था।