मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 7 हजार प्रतिभागियों गीता के तीसरे अध्याय 'कर्म योग' का सस्वर पाठ सुबह करीब साढे़ 11 बजे शुरू होकर 9 मिनट तक किया।जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।रिकॉर्ड के एजुकेटर विश्वनाथ ने विश्व रिकार्ड की घोषणा की। जिसके बाद सीएम यादव को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया।
उज्जैन में भी 5108 बच्चो ने किया गीता पाठ
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चौथे दिन उज्जैन में भी बुधवार को 5108 बच्चों ने सुबह 11 बजे गीता का पाठ शुरू किया, जो दोपहर 12 बजे तक चला।सामूहिक गीता पाठ में कॉलेज, स्कूल और संस्कृत विद्यालय के बटुक, आचार्य और विद्यार्थियों शामिल थे।