एमपीपीएससी –22, टॉप 10 में 6 बेटियां,देवास की दीपिका टॉपर

भोपाल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग  ने वर्ष 2022 की राज्य प्रशासनिक सेवा का अंतिम परिणाम वर्ष 2025 में शनिवार को जारी कर दिया है। 3 साल बाद जारी हुए परीक्षा परिणामों में 394 युवा राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए हैं। इसमें टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। 
 देवास जिले की अंकिता पाटीदार हैं।देवास की दीपिका पाटीदार ने 902.75 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आदित्य नारायण तिवारी दूसरे और सुरभि जैन तीसरे स्थान पर रहे।  

टॉप 10 में  टॉपर देवास जिले की दीपिका पाटीदार हैं। इसके बाद दीपिका, आदित्य नारायण तिवारी, सुरभि जैन, महिमा चौधरी, धर्मप्रकाश मिश्रा, शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव और प्रत्यूष श्रीवास्तव का नाम है। इन सभी को डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चुना गया है।
   मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के ओएसडी डॉ. आर.पंचभाई के अनुसार राज्य सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा में इतनी देरी हुई कि परीक्षा 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक हुई थी। अब शनिवार को आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया गया है। https://mppsc.mp.gov.in/Results पर रिजल्ट देख सकते हैं।