देवास के बैंक नोट प्रेस पुलिस थाने पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने पत्रकार वार्ता में महिला की हत्या के मामले में खुलासा किया। एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि किराएदार संजय पाटीदार प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति के साथ लिव इन रिलेशन में पिछले 5 साल से था। मृतका प्रतिभा शादी के लिए दबाव बना रही थी। रास्ते से हटाने के लिए संजय ने अपने साथी विनोद दवे के साथ मिलकर प्रतिभा की गला घोंटकर मार्च 2024 में की हत्या की।फिर लाश को फ़्रिज में बंद कर दिया था। संजय पहले से ही शादीशुदा है। वारदात को संजय और उसका साथी विनोद दवे इंगोरिया जिला उज्जैन ने अंजाम दिया था।पुलिस ने संजय पाटीदार पुलिस की लक़ड़ लिया है वही विनोद वर्तमान में राजस्थान की जेल में बंद है।
क्या थी घटना
शुक्रवार को देवास के वृंदावन धाम कॉलोनी जून 2024 में मकान खाली पढ़े धीरेन्द्र श्रीवास्तव के मकान में महिला का शव मिला है।शव फ्रिज में था।मकान मालिक धीरेन्द्र ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने यह मकान जून 2024 में खाली लिया लेकिन एक फ्रिज ओर अपना कुछ सामान छोड़ गया था।उसके बाद 4 महीने से मकान में किराए से बलवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहने लगा हैं।लेकिन पहले किरायेदार ने दो रुम पर ताला लगा रखा था।इन रुम से पड़ोसियों को बदबू आने लगी तब शुक्रवार को किराएदार बलवीर सिंह ने फ्रिज वाले कमरे का ताला तोड़कर देखा तब लाश मिली।एक घर में फ्रिज में महिला की लाश मिली है। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को फ्रिज से बरामद किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।