एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी

मुंबई।बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी  ने हाल ही में महाकुंभ में जाकर संन्यास ले लिया है।किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई है ।अब ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी।

   बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने 24 जनवरी की शाम संगम पर अपना पिंडदान किया। इसके बाद किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक हुआ। ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की।