भदभदा घाट बस्ती निवासी विनोद कुमार तेजी पिता नर्मदा प्रसाद तेजी प्राइवेट गार्ड की नौकरी करता था।उसके मालिक ने बीते दो महीने का वेतन 16 हजार रुपए नहीं दिए।जिससे विनोद को आर्थिक तंगी का सामना करना पढ़ रहा था।परेशान विनोद पॉलिटेक्निक चौराहा पर स्थित टावर पर चढ़ गया।विनोद को चढ़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद से बात की।तब पता चला परेशान विनोद खुदकुशी के लिए टावर पर चढ़ रहा था।पुलिस की समझाइश के बाद विनोद को नगर निगम की लिफ्ट में बैठाकर नीचे उतारा गया।इस दौरान युवक को देखने इकट्ठा भीड़ वीडियो बनाती नजर आई।