18 जिला अध्यक्ष ओर घोषित...हरदा में रिपीट...इंदौर ओर ग्वालियर होल्ड

 भोपाल।प्रदेश भाजपा संगठन सोमवार को 18 ओर जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। हरदा जिले कमल पटेल के विश्वस्त सहयोगी  52 वर्षीय राजेश वर्मा को दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इंदौर ओर ग्वालियर होल्ड पर है। 

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोपहर में ही एक से दो जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की थी। इससे एक दिन पहले भाजपा ने उज्जैन और विदिशा के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया था।अब भोपाल नगर से रविंद्र यति, भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, नीमच से वंदना खंडेलवाल, देवास से राय सिंह सेंधव को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। 


ये घोषित हुए अध्यक्ष... 

भोपाल नगर - रविन्द्र यती
 भोपाल ग्रामीण - तीरथ सिंह मीणा
 नीमच - वंदना खंडेलवाल
 देवास - राय सिंह सेंधव
अशोक नगर - आलोक तिवारी
 खंडवा - राजपाल सिंह तोमर
 श्योपुर - शशांक भूषण
 मैहर - कमलेश सुहाने
 बुरहानपुर - मनोज माने
शिवपुरी - जसमंत जाटव
 पन्ना - बृजेन्द्र मिश्रा
 रतलाम - प्रदीप उपाध्याय
उज्जैन ग्रामीण - राजेश धाकड़
 छतरपुर - चंद्रभान सिंह गौतम
 जबलपुर ग्रामीण - राजकुमार पटेल
मऊगंज - डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
 हरदा - राजेश वर्मा
 गुना - धर्मेंद्र सिकरवार

राजनीतिक खींचतान के चलते इंदौर ओर ग्वालियर नगर और जिला अभी होल्ड पर...।