ग्वालियर।सकल ब्राह्मण महासमिति 18 फरवरी को " ब्राह्मण बुजुर्ग महोत्सव " के तहत् श्री सनातन धर्म मंदिर में 31 ब्राह्मण बुजुर्गों का कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित करेगी।
महा समिति के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन श्रीमती संध्या तिवारी ने किया।बैठक में मंगलवार 18 फरवरी को " ब्राह्मण बुजुर्ग महोत्सव " श्री सनातन धर्म मंदिर, अचलेश्वर रोड , पर मनाया जाएगा जिसमें 31 ब्राह्मण बुजुर्गों का कर्मयोगी सम्मान समारोह तथा पंडित अंकित शर्मा के मुखारविंद से 51 यजमानों द्वारा शहर वासियों के सुख समृद्धि शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा 29 अप्रैल को होने वाले निशुल्क सकल ब्राह्मण विवाह के वैवाहिक जोड़ों के सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना को लेकर श्री सुंदरकांड व्याख्यान कथा ब्राह्मण बुजुर्ग महोत्सव में होगी। सम्मान के लिए निशुल्क पंजीयन वाट्स एप 9425780610 पर पास पोर्ट फोटो एवं आधार कार्ड दिनांक 5 फरवरी तक भेजने की अन्तिम तिथि है।
ब्राह्मण बुर्जुग महोत्सव का मुख्य संयोजक ब्रह्म दत्त पांडे शास्त्री, श्याम बाबू शर्मा,योगेंद्र दीक्षित, श्रीमती मीनू द्विवेदी ,श्रीमती आशा त्रिपाठी, श्रीमती मंजू मिश्रा को दिया गया। कार्यक्रम में श्रीमती बीना भारद्वाज ,सुधा दीक्षित ,अंजू दीक्षित, मंजू मिश्रा, संध्या तिवारी,शशि शर्मा नीतू शर्मा, अनीता दीक्षित संगीता शर्मा माया शर्मा , माया दीक्षित, राधा शर्मा, शशि गोस्वामी, रेखा चतुर्वेदी ,मीनू द्विवेदी ,किरण मिश्रा, श्याम बाबू शर्मा, रवीन्द्र नाथ नायक, हेमंत एडिशन शर्मा ,कौशल किशोर शर्मा ,मुनेंद्र शर्मा गोपाल शर्मा मनोज त्रिपाठी योगेंद्र दीक्षित,योगेश पचौरी, देवेंद्र कुमार पाठक, ब्रह्मदत्त पांडे सहित बड़ी संख्या में भाग लिया।