कार्यक्रम से लौट रही ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप,पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा

सिंगरौली।सिंगरौली में गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम में डांस कार्यक्रम के बाद अपने साथी के साथ लौट रही 22 साल की युवती को रास्ते में बाइक सवार छह बदमाशों ने युवती को जंगल में घसीटकर ले गए ओर वारदात को अंजाम दिया।इससे पहले आरोपियों ने युवती के साथी के साथ भी मारपीट की।इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शितूल गांव के रहने वाले देव कुमार शाह के घर बुधवार को बारहो संस्कार कार्यक्रम में सरई इलाके से ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। रात करीब 10 बजे से 1 बजे तक आर्केस्ट्रा ओर डांस का कार्यक्रम चला।कार्यक्रम में मौजूद आरोपियों ने पहले डांस कर रही लड़कियों पर कमेंट किए फिर कार्यक्रम के खत्म होने के बाद वापस जा रही युवतियों का पीछा किया।आगे चौराहे के पास चार बाइक पर सवार 8 से 10 बदमाशों ने ओवरटेक कर पीड़िता ओर उसके साथी को रोक लिया। साथी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट की। फिर युवती को जबरन अपने साथ सखौहां शिव मंदिर के पास जंगल में ले गए। वहां छह लोगों ने दुष्कर्म किया।गुरुवार सुबह आरोपी युवती को छोड़कर भाग गए। पीड़िता लिफ्ट लेकर घर पहुंची। उसने बड़ी बहन को पूरी घटना बताई। इसके बाद काम करने वाले साथियों और बहन के साथ थाने पहुंची।पुलिस ने दिनभर जांच बाद रात करीब रात करीब 11 बजे के बाद मेडिकल परीक्षण कराया ओर मामला दर्ज किया।पुलिस ने शुक्रवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में युवती के साथी ने पुलिस पर असहयोग का आरोप भी लगाया।