भारत में सभी हिंदू थे... मुस्लिम बनाए गए,मुसलमान पहले हिंदुओं को अपना भाई माने बाद में अरब को : नियाज़ खान आईएएस
भोपाल।मप्र कैडर के आईएएस नियाज खान का ट्वीट एक बार फिर चर्चा में हैं। पीडब्ल्यूओ विभाग में उप सचिव आईएएस नियाज खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि इस्लाम तो अरब का धर्म है। यहां तो सभी हिंदू थे। हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे। इसलिए भले ही धर्म अलग अलग हों लहू तो एक है। सभी एक संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। अगर जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं वे पुनर्विचार करें। सर्वप्रथम हिंदुओं को अपना भाई माने बाद में अरब को।
आईएएस नियाज ने पहले अपनी किताबों को लेकर चर्चा में रहे है।आईएएस नियाज़ ने अपनी बुक 'ब्राह्मण द ग्रेट' और ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट-2 में सनातन धर्म और ब्राह्मणों की सर्वोच्च सत्ता की बात कही गई है साथ ही X पर लिखा था कि बॉलीवुड सनातन का दुश्मन है। इसे बंद कर ब्राह्मणों से कलाकारों का शुद्धिकरण कराया जाए। नियाज ने अपने एक नए नॉवेल "Once I Was Black Man" का कवर फोटो पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा कि अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, अज्ञानता, पर्यावरण प्रदूषण,अपराध, जनसंख्या वृद्धि, नकल करने में 115 अश्वेत देश एक जैसे हैं। यहां ईमानदारी की कोई कीमत नहीं होती। इनकी सभी चीजें गोरों की है।नियाज़ खान ने अपने X के बायो में लिखा है कि ब्राउन डेजर्ट, लव डिमांड्स ब्लड, बी रेडी टू डाय एंड डेस्टिनी इन ड्रग्स।