डॉक्टर पहारिया डीन बने

ग्वालियर। गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय दंत रोग विभाग के प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र पहाड़िया को प्रदेश में स्थापित 9 दंत चिकित्सा महाविद्यालय के दंत चिकित्सा संकाय,एम.पी.एम.एस.यू .का  2 वर्ष के लिए डीन नियुक्त किया गया है।

   डॉक्टर योगेंद्र पहाड़िया को डॉ अशोक खंडेलवाल, कुलपति मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी(एम .पी. एम .एस .यू ) की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मन्नू भाई पटेल ने प्रदेश में स्थापित 9 दंत चिकित्सा महाविद्यालय के दंत चिकित्सा संकाय, एम. पी. एम. एस. यू .का  2 वर्ष के लिए डीन नियुक्त किया गया है। डॉ योगेंद्र पहारिया लगभग 15 वर्षो से डेंटल कौंसिल ऑफ़ इंडिया डी .सी .आई. दिल्ली के भी सदस्य हैं। डॉ योगेंद्र पहारिया, मध्य प्रदेश स्टेट डेंटल काउंसिल  में भी सलाहकार समिति के सदस्य हैं।