कांग्रेस ने बाबा साहब के योगदान को सदैव दबाकर रखा - राजौरिया

ग्वालियर।भारतीय जनता पार्टी के संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में आज बाईक रैली अवाड़पुरा पुलिया से‌ प्रारंभ हुई। यह बाईक रैली भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में निकाली गई। 
 भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बाईक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के योगदान को सदैव दबाकर रखा और उनको कभी भी उचित सम्मान नहीं दिया। जबकि भाजपा ने हमेशा उनके काम और उनके योगदान को सम्मान दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डा अम्बेडकर जी का जन्म से लेकर परिनिर्वाण तक कांग्रेस ने कभी उनको महत्व नहीं दिया और ना ही सम्मान दिया गया। कांग्रेस ने बाबा साहब के नाम पर वोट लेकर सत्ता‌ के सिंहासन पर आरूढ़ होती रही किंतु कांग्रेस ने बाबा साहब को 'भारत रत्न' से भी सम्मानित नहीं किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की बाईक रैली  से प्रारंभ होकर मंडल के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस रैली में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, बृजेन्द्र सिंह जादौन, जिला मंत्री नवीन परांडे, पूर्व जिला महामंत्री राजू सेंगर, बाईक रैली जिला संयोजक दारा सिंह सेंगर, धर्मेंद्र कुशवाह, मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, गौरव वाजपेई, अखिल राजौरिया, पार्षद यामिनी पराडे, श्याम सिंह यादव, नारायण दास प्रजापति, प्रियंका गर्ग, नितिन शिवहरे, सुनील श्रीवास्तव, घनश्याम शर्मा, शशांक  पाठलिकर, सीमा शर्मा, संगीता पाल, रीता छाछड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए ।