सुनीता विलियम्स के धैर्य को नमन, कोई भी असाध्य बीमारी होगी तो निशुल्क इलाज करूंगा :आयुर्वेदाचार्य गुरु डॉ प्रकाश टाटा

छिंदवाड़ा।विश्व प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य गुरु डॉ प्रकाश टाटा ने अंतरिक्ष से भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सुरक्षित वापस आ जाने पर बधाई दी। पूरे 9 माह बाद वापसी पर आयुर्वेदाचार्य गुरु डॉ टाटा ने सुनीता विलियम्स के साहस, समर्पण और धैर्य को सराहा साथ ही आश्वस्त किया कि अंतरिक्ष में रहने के कारण सुनीता विलियम्स कोई भी असाध्य रोग से ग्रसित होंगे तो पातालकोट की अनमोल औषधियों से निशुल्क उपचार करेंगे। 

 आयुर्वेदाचार्य गुरु डॉ प्रकाश टाटा ने कहा कि अंतरिक्ष जोखिम भरा समय बिताना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था लेकिन अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के धैर्य ने इस मुश्किल समय को एक सफल यात्रा बना दिया।सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर महज आठ दिनों के मिशन पर गए थे।लेकिन तकनीकी समस्या के कारण यह मिशन नौ महीने तक फँसा रहा। यानी सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अंतरिक्ष में 286 दिनों तक रहे।

आयुर्वेदाचार्य गुरु डॉ प्रकाश टाटा ने कहा वहां रहने खान पान के चलते यदि कोई असाध्य रोग से अंतरिक्ष यात्री सुनीता ग्रसित हो जाती है तो पातालकोट की अनमोल औषधियो से निशुल्क उपचार कर पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं निरोग बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।आपको बता देखी मध्य प्रदेश के पातालकोट में आयुर्वेदाचार्य गुरु डॉ टाटा ने इतनी जड़ी बूटियों खोज कर रखी है कि उससे कई देशों के असाध्य रोग से ग्रसित रोगियों को ठीक किया है।आयुर्वेदाचार्य गुरु डॉ प्रकाश टाटा ने श्रीलंका के  क्रिकेटियर सनद जयसूर्या को इलाज कर फिर मैदान में उतरा है।वही अब विनोद कांबली का इलाज कर रहे है।