राजगढ़।राजगढ़ के सारंगपुर में एक युवक की जेब में रखा रेडमी का मोबाइल फट गया।घटना के वक्त युवक बाइक चला रहा था। ब्लास्ट होते ही संतुलन बिगड़ा और युवक हाईवे पर गिर पड़ा।ब्लास्ट ओर गिरने से युवक को गंभीर चोटे आई है
जानकारी के मुताबिक 19 साल का अरविंद बाइक से सब्जी मंडी से नैनवाड़ा गांव लौट रहा था। टोल टैक्स के पास अचानक उसकी पेंट की जेब में रखा रेडमी का पुराना मोबाइल फट गया।जिससे अरविंद नीचे गिर गया। ब्लास्ट ओर सड़क पर गिरने से अरविंद को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर अरविंद को सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे शाजापुर के अस्पताल भेज दिया गया।हालांकि वह खतरे से बाहर है।