करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह रविवार सुबह नाश्ता कर अपने घर से निकले थे। दोपहर में वह खाना खाने के लिए नहीं आए तो परिजनों ने उनके मोबाइल लगाया तो मोबाइल पर केवल रिंग जा रही थी। इसके बाद परिजन ने विनय सिंह को खोजते हुए जमशेदपुर टाइल्स दुकान पहुंचे लेकिन दुकान पर भी नहीं पहुंचने के बाद सूचना उलीडीह पुलिस थाना को सूचना दी।पुलिस ने मोबाइल की ट्रैकिंग कराई, इसमें बालीगुमा के पास लोकेशन मिला। यहां खोजबीन करने के बाद विनय सिंह का शव रात करीब 11 बजे एनएच-33 (टाटा-रांची रोड) से करीब 500 मीटर अंदर एक कच्ची सड़क पर झाड़ी में उनका शव पड़ा मिला। उनके सिर पर गोली मारने के निशान मिले हैं। शरीर में कई जगहों पर जख्म के निशान भी मिले।उनके दाहिने हाथ में पिस्टल भी मिली है। शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं।आशंका है कि हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए बदमाशों ने विनय सिंह के हाथ में पिस्टल थमा दी।इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में विनय सिंह के समर्थक मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने डिमना चौक को जाम कर दिया।पुलिस ने प्रारंभ जांच में पाया की कुछ दिनों पहले विनय सिंह ने अपने करीबी दोस्त बिल्ला पाठक को बताया था कि कुछ लोग मेरा पीछा कर रहे हैं।बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमशेदपुर।जमशेदपुर में करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ओर सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।विनय सिंह का शव रविवार देर गौड़गौड़ा चौक के समीप मिला। उनके दाहिने हाथ में पिस्टल भी मिली है। शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं।कुछ दिनों पहले विनय सिंह ने अपने करीबी दोस्त को बताया था कि कुछ लोग मेरा पीछा कर रहे हैं।आक्रोशित लोगों ने डिमना चौक को जाम कर दिया।