उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर अखलाक पठान की पत्नी यास्मीन ने हंसिया से बुलेट सवार इकबाल पर हमला कर दिया। हंसिया से किए हमले में इकबाल गंभीर रूप से घायल हुआ है।यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। शनिवार को इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।सीसीटीवी फुटेज में इकबाल बाइक निकालता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सामने से आई यास्मीन ने दंराते से हमला किया।इस दौरान महिला को काबू करने की कोशिश में दोनों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही। महिला के हमले में इकबाल की अंगुलियां कट गई हैं ओर भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
12 साल पुरानी है रंजिश
करीब 12 साल पहले बच्चों के विवाद था। तब यास्मीन के परिवार के खिलाफ इकबाल के परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें यास्मीन के परिवार के कुछ लोग गिरफ्तार हुए थे।वही एक महीने पहले भी रमजान के दौरान विवाद हुआ था। तब यास्मीन को चांटा मारा था। जिसके बाद उन्होंने बेटी और बेटे के खिलाफ पंवासा थाने में मामला दर्ज करवाया था।