क्रूस के काठ को देखिए जिस पर संसार के मुक्तिदाता टंगे थे

ग्वालियर। पुण्य शुकवार यानी गुड फ्राइडे  के अवसर पर प्रभु येसु के दुःख भोग एवं मृत्यु का स्मरण दिवस मनाते हुए।शहर सभी चर्च में सुबह 7  से 2 बजे तक हिन्दी, अंग्रेजी उरांव, मलयालम,तमिल भाषा में क्रूस रास्ता का आयोजन किया गया।प्रभु के दुःख भोग का पहला पाठ श्री ऐबिल एक्सट्रोस ओर दूसरा पाठ कु. ग्रेस  एवं  सुसमाचार फादर विंसेंट सोरिस, फादर पायस एवं फादर पवन डेविड द्वारा पढा गया I दोपहर 3 बजे क्रूस की उपासना की गई।  
    ग्वालियर धर्मप्रांत के प्रवक्ता ऐबिल एक्सट्रोस  ने बताया समस्त मानव  जाति को पापों से मुक्ति दिलाने व उसका उद्धार करने के लिये आज से 2000 वर्ष पूर्व प्रभु  येसु ने क्रूस पर अपने प्राणों का बलिदान दिया इसलिए इसे "गुड फ्राइडे "अर्थार्त " पुण्य शुक्रवार "कहा जाता है। इसी श्रंखला में संत पॉल चर्च, मुरार में  मुख्य पुरोहित ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ जोसफ थायकाटिल,पल्ली पुरोहित फादर पायस, सहायक पल्ली पुरोहित फादर पवन डेविड, फादर एंटनी स्वामी, फादर  आरोक्यदास , धर्मप्रान्त गुरुकुल के धर्मगुरु फादर विंसेंट सोरिस , फादर जॉन केदारी  फादर जॉन प्रमोद, फादर मार्टिन जोसफ संत जॉन महागिरजाघर, लश्कर में पल्ली पुरोहित फादर जोसफ चिपसन,सहायक पल्ली पुरोहित फादर  रौशन केरकेट्टा,गुड शेपर्ड चर्च, महाराजपुरा में मुख्य पुरोहित फादर लॉरेंस डिसूज़ा,पल्ली पुरोहित फादर जॉन पांड्यापल्ली एवं माउंट कार्मल चर्च कम्पू में फादर नेल्सन फादर डीपीन दास एवं फादर हृदीन ने क्रूस उपासना की विधि संपन्न की I 
      शुरुआत में  बाइबल से प्रभु येशु के दुःखभोग का स्मरण किया गया।तत्पशचात  धर्माध्यक्ष  एवं  पुरोहित द्वारा क्रूस वेदी पर लाया गया एवं तीन बार पुरोहित द्वारा दोहराया गया "क्रूस के काठ को देखिये जिस पर संसार के मुक्तिदाता टंगे थे" जिसके उत्तर में सभी विश्वासीगण ने नतमस्तक होकर कहा "आइये हम उसकी उपासना करें"। तत्पश्चात क्रूस को उपासना के लिए रखा गया विश्वासियों ने क्रूस  के सम्मुख नतमस्तक, चुमन लेकर उपासना की I गायन मंडली द्वारा भजन "जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है हर ज़ख्म जो उसका है वो मेरे गुनाह का है" 
"छा सा राह है गगन में आज ये कैसा अंधेरा कहां छिपे हैं चंदा सूरज  कहां छुपा है  सबेरे "। इसी तरह और भी दुःख भोग के भजन गाते हुए प्रभु येसु के दुःख भोग का स्मारण किया गया। 
     प्रवक्ता एबील एक्सट्रोस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गुड फ्राइडे को येसु ने क्रूस पर दोपहर तीन बजे प्राण त्यागे थे इसी की स्मृति में सम्पूर्ण विश्व में गुड फ्राइडे (पुण्य शुक्रवार) मनाया जाता है। शनिवार रात्री 11 बजे प्रभु येसु  के पुनरुत्थान की मिस्सा एवं रविवार सुबह पास्का रविवार (Easter Sunday) की मिस्सा सभी चर्च में होगीI