ग्वालियर।ग्वालियर में शनिवार को संत पापा फ्रांसिस की दफन विधि सम्पन्न होगी।इसी श्रृंखला में आज ग्वालियर धर्मप्रांत में सेंट पॉल चर्च, मुरार में उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहीं साथ ही गिरजाघर में विशेष पूजा,आराधना एवं प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुरोहितगण धर्म बहनों एवं विश्वासीगण ने शामिल होकर उनकी आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की। मुख्य पुरोहित फादर पायस ने उनके द्वारा किए गए सभी अच्छे कार्यों को याद करते हुए ईश्वर को धन्यवाद दिया। संत पापा फ्रांसिस ने अपने जीवन काल में गरीबों, शरणार्थियों एवं निस्सहाय लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। ईश्वर की योजना के अनुसार जीवन बताते हुए वह ईश्वर में लीन हो गए।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं अपने चरणों में उचित स्थान दें इसके लिए सम्पूर्ण कलीसिया द्वारा प्रार्थना की गई।