KGF के स्टार यश महाकाल की भस्म आरती में...

उज्जैन।दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्टर और फिल्म KGF से रातों रात सुपर स्टार बने यश सोमवार सुबह तड़के  महाकाल बाबा की भस्म आरती में शामिल हुए।दर्शन के बाद  एक्टर यश ने कहा कि यहां की पॉजिटिव एनर्जी अलग है।अविश्वसनीय पल था।भगवान महाकाल का आशीर्वाद सब पर बना रहे।
फिल्म KGF के स्टार यश धोती, मस्तक पर चंदन का तिलक ओर गले में रुद्राक्ष की मालाएं पहन कर सोमवार की सुबह करीब 4 बजे महाकाल बाबा के मंदिर पहुंचे।भस्मारती के बाद करीब दो घंटे तक भगवान महाकाल के प्रांगण शिव भक्ति में नजर आए।इस दौरान मन्दिर के पुजारी आकाश ने यश से पूजन-पाठ कर जल अर्पित कराया।इसके बाद महाकाल मंदिर समिति ने यश को  सम्मानित किया।दर्शन के बाद साउथ के कलाकार यश ने हिंदी में अपने अनुभव को रखा। यश ने कहा कि था अविश्वसनीय अनुभूति हुई, बहुत खुशी हुई जिस तरह से अच्छे से दर्शन हुए, भक्त को जो चाहिए सब मदिर में था। यहां की पॉजिटिव एनर्जी अलग है।