दूल्हा-दुल्हन का स्टंट,कार की छत पर दुल्हे ने लहराई तलवार, दुल्हन ने बोनट पर किया डांस

ग्वालियर।ग्वालियर में कार की बोनट ओर छत पर दूल्हा-दुल्हन का स्टंट वायरल हुआ है।दूल्हे में कार की छत पर तलवार लहराई वही दुल्हन ने बोनट पर डांस किया।यातायात के नियमों को ताक पर रखने वाला वीडियो वायरल हुआ है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने तानसेन ओवरब्रिज पर कार पर खतरनाक स्टंट किया।दूल्हे ने छत पर खड़े होकर तलवार लहराई वही दुल्हन बैठ कर डांस किया।यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कार की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।