कवि स्व.प्रदीप चौबे की छोटी विधवा बहु की सास ने कराई दूसरी शादी, समाज के लिए बड़ी मिसाल

ग्वालियर।ग्वालियर में एक सास ने समाज की पुरानी सोच और परंपराओं को तोड़ते हुए अपनी विधवा बहू की  दूसरी शादी कराई।सास ने कहा कि अगर मेरे पति जिंदा होते तो वह भी यही फैसला लेते।

ग्वालियर के विश्व प्रसिद्धि रहे स्वर्गीय कवि प्रदीप चौबे की पत्नी विनीता चौबे ने अपनी छोटी बहू विधवा वर्षा का दूसरा विवाह कर बड़ी मिसाल पेश की है।बहु वर्षा के पति आभास का भोपाल में 7 साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के कुछ समय बाद ही कवि प्रदीप चौबे का भी निधन हो गया।उसके बाद से
घर में उनकी पत्नी विनीता चौबे और छोटी बहू वर्षा अकेली रह रही थी।विनीता चौबे ने देखा कि वर्षा का हर वक्त मुश्किलो से भरा गुजर रहा था। तभी सास विनीता ने फिर से बहू वर्षा का जीवन आबाद करने का निश्चय किया फिर परिवार, छोटी बहू वर्षा और बड़े बेटे आकाश व बहू नेहा के सहयोग ओर सहमति के बाद 11 मई को वर्षा का विवाह कानपुर के चेतन जैन करवाया। इस विवाह में  सास विनिता के बड़े बेटे आकाश और बहू नेहा ने वर्षा का कन्यादान किया। स्वर्गीय कवि प्रदीप चौबे की पत्नी विनीता ने इस फैसले पर कहा कि अगर पति जीवित होते तो वे भी वर्षा की दूसरी शादी जरूर कराते।बहू की दूसरी शादी में अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, अरुण जैमिनी और डॉ. सुरेश अवस्थी सहित कई कवि पहुंचे ओर वर्षा को आशीर्वाद दिया।