अब गोंडा बीजेपी अध्यक्ष का वीडियो वायरल,सफाई में कहा मदद की,महिला ने कहा भाई जैसे है,थाने में शिकायत
गोंडा में भाजपा दफ्तर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप महिला को गले लगाते नजर आ रहे हैं।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।ऐसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है।वीडियो को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर ने सफाई दी कि महिला की तबीयत खराब थी। मैंने उसे सहारा दिया, ताकि वह गिर न जाए।लेखी साजिश के तहत वीडियो वायरल कर छबि खराब की जा रही है।वही वह महिला सामने आई है। महिला ने सफाई दी कि भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उसके भाई जैसे हैं।मेरी और भाजपा जिलाध्यक्ष की छवि खराब करने के लिए वीडियो वायरल किया गया। महिला ने वायरल वीडियो को लेकर छपिया थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया।महिला ने चेतावनी भी दी कि अगर अफवाहें नहीं थमीं, तो वे मानहानि का दावा करेंगी।