ग्वालियर।भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन सोमवार 19 मई को ग्वालियर महानगर के 29 चैराहो पर सायं 6.30 बजे ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में भारत माता का पूजन करेंगे। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
जानकारी के अनुसार विवेकांनद चैराहा थाटीपुर, अमरचंद बाठिया चैराहा, अचलेश्वर मंदिर चैराहा, राजमाता चैराहा, कुलपति निवास चैराहा, माधौगंज चैराहा, हजीरा चैराहा, नदीगेट चैराहा, दीनदयाल नगर चैराहा, किलागेट चैराहा, महाराज बाड़ा, हेमूकालानी चैराहा, फूलबाग चैराहा, हुजरात चैराहा, बारादरी चैराहा, लक्ष्मीबाई समाधि, विश्वविद्यालय चैराहा, शास्त्री चैक, सूर्य नमस्कार चैराहा मेला ग्राउण्ड, भीम सिंह राणा चैराहा, बहोडापुर चैराहा, राममंदिर चैराहा, माधवनगर चैराहा, पिंटोपार्क चैराहा, विवेकानंद चैराहा चेतकपुरी, आनंदनगर चैराहा, गोले का मंदिर, हेमसिंह की परेड चैराहा पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भारत माता का पूजन किया जायेगा।
```मातृशक्ति द्वारा भारत भक्ति यात्रा 20 मई को
25 मई को हर घर पर 5 दीपक जलाने है सेना के सम्मान एवं समर्थन में```
भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस पर संपूर्ण देश को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया के सामने हमारी सेनाओं ने अदम्य साहस और शौर्य का प्रमाण दिया हैं। हमने एकजुट होकर विश्व को यह संदेश दिया कि दुश्मन कितना ही चालाक क्यों न हो हम अपनी एकता को अक्षुण्ण रखेंगे। राष्ट्रीय एकता सर्वोपरी है।
वहीं मातृशक्ति द्वारा आॅपरेशन सिंदूर के समर्थन में भारत भक्ति यात्रा का आयोजन 20 मई को सायं 5.00 बजे किया जायेगा। पहली भारत भक्ति यात्रा नदीगेट से सायं 5.00 बजे प्रारंभ होकर सायं 5.30 बजे रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पहंुचेगी और दूसरी भारत भक्ति यात्रा आकाशवाणी तिराहा से सायं 5.00 बजे प्रारंभ होकर से सायं 5.30 बजे वीरांगना की समाधि पर पहंुचेगी। भारत भक्ति यात्रा के लिये आज मातृशक्ति की वर्चुल बैठक आज सम्पन्न हुयी जिसमें अधिक से अधिक मातृशक्ति इस भारत भक्ति यात्रा में शमिल हो सके। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं मातृशक्ति द्वारा 25 मई को सायं 7.00 बजे अपने अपने घर पर 5 दीप देश के नाम पर हर घर पर लगाने एवं हर घर पर भारत माता की आरती हो तथा भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगे ऐसा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं मातृशक्ति ने महानगर के समस्त परिवारों से आग्रह किया है।