बकरीद के पहले आईएएस नियाज़ खान का ट्वीट...पशुओं का खून बहाना अनुचित..


भोपाल।सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहने वाले एमपी कैडर के आईएएस अफसर नियाज खान ने दो अलग-अलग ट्वीट कर फिर चर्चाओं में है।विश्व पर्यावरण दिवस पर बकरीद के पहले पशुओं के खून बहाने को अनुचित बताया है।वही आईएएस  नियाज़ ने ट्वीट कर कहा है कि इस धरती पर सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि सबकी रक्षा होनी चाहिए। 

लोक निर्माण विभाग में उप सचिव और एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने एक्स पर ट्वीट में लिखा कि पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं है।  यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।इसके पहले लिखा था कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया में स्पष्ट है। मौसम में परिवर्तन बहुत बार हो रहा है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है।बतादे कि सोशल मीडिया पर नियाज खान ने फरवरी में धर्म के मामले में भी टिप्पणी की थी ओर लिखा था कि इस्लाम तो अरब का धर्म है। यहां तो सभी हिंदू थे।