इंदौर।इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 रनवे के बीच से वापस लौट आई। विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है।
इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो की एयरबस A320 नियो
विमान को रनवे के बीच से वापस लौटाना पढ़ा।लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
जिसके चलते करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। आज यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही लैंड हो गई थी।
बता दे कि इससे पहले रविवार देर रात इंदौर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट भी कैंसल हो गई थी।