मुंबई।कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया,बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार रात मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल में शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति और एक्टर पराग त्यागी, के साथ तीन अन्य पहुंचे थे।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की है कि शेफाली जरीवाला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शेफाली जरीवाला के घर पर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और सबूत जुटाए।थाना अंबोली पुलिस ने परिजनों,घर की मेड और कुक से पूछताछ की है।
शेफाली जरीवाला का ग्वालियर से खास रिश्ता रहा है।जो 5 साल रहा। शेफाली ने संगीतकार मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह से 2004 में शादी की थी।हालाकि ये रिश्ता जायदा नहीं चला ओर 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली थी।