पत्नी पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलने की कोशिश,घटना स्थल पर मौजूद पुलिस जवान ने बहादुरी दिखाई ओर महिला को बचाया,पुलिसकर्मी झुलसा

ग्वालियर।ग्वालियर में एक युवक ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।घटना स्थल के समीप तैनात ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने बहादुरी दिखाई और तत्काल आग बुझाई। इस दौरान उसके दोनों हाथ झुलस गए। पकड़े जाने पर आरोपी पति ने खुद पर भी पेट्रोल डाल कर खुद को जलाने की कोशिश की। इधर महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

   बुधवार दोपहर में अलकापुरी तिराहा महलगांव में रहने वाली काजल दुबे उसके पति पवन दुबे पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।दोपहर में काजल दुबे गली के रहने वाले मनीष नागोरिया के साथ बाइक से कहीं जा रही थी।महिला को आग में जलता देख पास ही मौजूद पुलिसकर्मी बृजेन्द्र और मनीष नागोरिया ने पवन दुबे को पकड़ा और पुलिसकर्मी बृजेंद्र ने आग बुझाने का प्रयास किया।जिससे पुलिसकर्मी बृजेंद्र आग में झुलस गए। इस बीच पति पवन दुबे ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर थाने पहुंचा दिया है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराया है। महिला करीब 30 प्रतिशत झुलस गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।बता दे कि अपने पति पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाकर काजल दुबे एसपी ऑफिस पहुंची थी। उस समय भी काजल  ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।