पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका,फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी समेत 4 की मौत,करीब 10 घायल

लखनऊ।लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया।धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई।इस हादसे में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी समेत 4 की मौत हो गई है।करीब 10 लोग घायल हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि बिल्डिंग के मलबे के नीचे लोग दबे हो सकते हैं।पुलिस टीमें मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं।

रविवार की सुबह जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ।इस धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई वही आसपास के 2-3 मकान भी टूट गए। इससे अब तक 4 लोगों के मौत की खबर है वहीं करीब 10 लोग घायल हुए हैं।पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर पटाखा फैक्ट्री अवैध बताया। धमाके बाद फैक्ट्री के अंदर से लाशें फैक्ट्री से बाहर काफी दूर आकर गिरी।मलबे में मिले दो शव बुरी तरह से झुलस गए हैं। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।गुडंबा थाना पुलिस ने फिलहाल 2 की मौत की पुष्टि कर दी है। वहीं, 5 लोगों को घायल बताया है।घटनास्थल पर पुलिस और फायरब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं।