राजाधिराज भगवान पशुपतिनाथ की राजसी सवारी बड़े धूम धाम से निकली

मंदसौर। मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की सोमवार को राजसी सवारी निकाली गई। भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा का अभिषेक पूजन अर्चन कर भव्य नयनाभिराम श्रृंगार कर रथ में विराजित होकर प्रजा को दर्शन देने के लिये निकले।पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में ही सवारी प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस विभाग द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
   सोमवार को मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान हजारों बकता ने दर्शन लाभ लिए।नगर बर्मन के दौरान झाकियां भी निकले है।लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक  विपिन जैन, पूर्व विधायक  यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, राजेश दीक्षित, सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एएसपी श्री बघेल अन्य अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।