भोपाल ममुख्यमंत्री आवास के प्रवेश द्वार पर भारतीय काल गणना पर आधारित दुनिया की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी स्थापित किया गया है। इस घड़ी और नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन सोमवार 1 सितंबर होगा।
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी को लखनऊ की संस्था 'आरोहण' के आरोह श्रीवास्तव ने टीम की मदद से तैयार किया है। इसमें GMT के 24 घंटों को 30 मुहूर्त (घटी) में बांटा गया है। हर घटी का धार्मिक नाम और खास मतलब है। घड़ी में घंटे, मिनट और सेकेंड वाली सुई भी रहेगी। सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर यह टाइम कैलकुलेशन करती है। मुहूर्त गणना, पंचांग, मौसम से जुड़ी जानकारी भी हमें इस घड़ी के जरिए मिलेगी।बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय काल गणना की सबसे विश्वसनीय पद्धति का इस्तेमाल विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के रूप में उज्जैन में किया था। इस घड़ी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को किया था।