जयारोग्य अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग पर से कूदने से घायल दो में से एक की मौत

ग्वालियर।ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल की पुरानी पत्थर वाली बिल्डिंग से छलांग लगा ने गंभीर घायल होने वाले एक युवक की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। जबकि दूसरे अस्पताल में नहीं है।दोनो युवक बुधवार को अस्पताल की बिल्डिंग से कूदे थे।

बुधवार को जेएच अपटल की पुरानी बिल्डिंग से कूदे विशाल और सतेंद्र  गंभीर को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।विशाल की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। सामने आई जानकारी के अनुसार बुधवार रात विशाल जाटव ओर सतेंद्र जाटव और दो अन्य साथियों के साथ जेएएच की पुरानी बिल्डिंग में कबाड़ चोरी की नीयत से घुसे थे। रात करीब 2 बजे आरोपी बिल्डिंग में कबाड़ी खंगाल रहे थे। तभी गार्डों को आवाज आई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सूचना देकर आरोपियों को घेर लिया। छत का रास्ता बंद होने के कारण आरोपियों ने पीछे वर्कशॉप की तरफ में छलांग लगा दी। विशाल और सतेंद्र नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए थे। दोनों घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह विशाल की मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी सूचना कंपू थाना पुलिस को दी। मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।  गुरुवार दोपहर को सतेंद्र भी ट्रॉमा सेंटर से लापता हो गया।