स्वास्थ्य की माता मरियम का झण्डा चढाया,चला समारोह निकला

ग्वालियर।संत जॉन महा गिरजाघर में फादर जॉन पांड्या पल्लील एवं संत पॉल चर्च में फादर प्रताप टोप्पो ने स्वास्थ्य की माता मरियम का झण्डा चढाया।इससे पहले
माता मरियम की मूर्ति के साथ चल समारोह निकला।इस अवसर पर मिस्सा बलिदान अर्पित किया।
   ग्वालियर धर्मप्रांत के प्रवक्ता एबिल एक्सट्रोस ने बताया कि 29 अगस्त शुक्रवार की शाम अलीजाबाग,शिंदे की छावनी, लश्कर से संत जॉन महागिरजाघर लश्कर तक माता मरियम की मूर्ति के साथ चल समारोह निकला।जिसमें बच्चे,युवा,महिला,पुरुष एवं पुरोहित नें आशीष देकर चल समारोह  निकाला जो माला विनती एवं माता मरियम के आदर में भजन:--- "हे बेदाग कुँवारी येसु की माता, जीवन भर तू होगी हमारा आसरा प्रणाम प्रणाम प्रणाम मारिया"
" आंचल तुम्हारा ओ माँ आशीष देता सदा से, आंचल में हमको रखना, आशीष देना सदा ही"गाते हुए संत जॉन महागिरजाघर, लश्कर पहुंचे।जहां गुड शेपर्ड चर्च के पल्ली पुरोहित फादर  जॉन पांड्या पल्लिल ने माता मरियम का झण्डा चढाया। इसी श्रंखला में
 संत पॉल चर्च मुरार के प्रांगण में शाम 6. बजे माता मरियम का झण्डा फादर एंटनी स्वामी ने  चढाया। इस अवसर पर संत पॉल चर्च में मिस्सा बलिदान मुख्य पुरोहित  संत एंथौंनी स्कूल के प्राचार्य एवं ग्वालियर धर्मप्रांत के ग्वालियर धर्मप्रांत के प्रवक्ता फादर प्रताप टोप्पो,फादर  लॉरेंस डिसूजा पल्ली पुरोहित,संत पॉल स्कूल  के प्राचार्य फादर जॉन  डिसूजा,एवं फादर एंथोनी स्वामी नें मिस्सा बलिदान अर्पित किया। श्री बेसिल विल्सन द्वारा बाइबल पाठ पढ़ा गया। संत जॉन महागिरजाघर लश्कर में मिस्सा बलिदान मुख्य अनुष्ठान दाता फादर  जॉन पांड्यापल्लील एवं फादर जोसफ चिपसन पल्ली पुरोहित द्वारा अर्पित किया गया। इस अवसर पर ऐबील एक्सट्रॉस ने बताया की 30 अगस्त से 7 सितंबर तक नौ दिवसीय प्रार्थना एवं 8 सितंबर को पूरे विश्व में माता मरियम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों नौ दिवसीय प्रार्थना   रोज शाम को होगी जिसका संचालन संत पॉल चर्च एवं संत जॉन चर्च के विभिन्न जोन द्वारा किया जाएगा।जिसमें प्रत्येक दिन ग्वालियर धर्मप्रांत के पुरोहितगण आकर मिस्सा बलिदान अर्पित करेंगे एवं माता मरियम के जीवन एवं उनके गुणों पर प्रकाश डालेंगे।