मुरैना।अपने अपने मरीजों का पहले चेकअप करने को लेकर मुरैना के जिला अस्पताल के प्रसूता विभाग की गैलरी में दो महिला अटेंडरों के बीच जमकर मारपीट हुई।अस्पताल में मौजूद दूसरे अटेंडरों ने बड़ी मुश्किल महिलाओं का अलग अलग किया।कई लोगों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।सामने आई जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाओं ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
जिला अस्पताल के नवीन भवन स्थित प्रसूता विभाग की गैलरी में दो महिला अटेंडरों के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।दोनों महिला अटेंडर अपने मरीजों को डिलेवरी के लिए लेकर आई थीं।सामने आई जानकारी के मुताबिक इन महिला अटेंडरों में नर्सिंग स्टाफ से पहले अपने मरीज को चेकअप कराने को लेकर बहस हुए फिर दोनों ने अचानक मारपीट शुरू कर दी।मारपीट को देख अन्य मरीजों के साथ आए अटेंडरों ने वीडियो बनाया।वही अन्य ने बीच बचाव कर दोनों को अलग अलग किया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।इस मामले में किसी भी महिला ने कोई शिकायत दर्ज कराई।
देखिए
https://youtube.com/shorts/_tnVjCAMMpg?feature=share