सीएम हाउस में वैदिक घड़ी:सूर्योदय से सूर्यास्त तक हो समय की गणना,मुख्यमंत्री ने किया वैदिक घड़ी का लाेकार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर स्थापित की विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण वैदिक परंपराओं से किया।इस दौरान विक्रमादित्य वैदिक घड़ी से जुड़े मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया।

अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारे सभी त्योहार अंग्रेजी तिथियों के आधार पर नहीं आते। वर्ष की गणना भी तिथियों और छह ऋतुओं के आधार पर की गई है। इसलिए समय की गणना सूर्योदय से सूर्योदय तक होनी चाहिए।रात 12 बजे दिन बदलने का कोई औचित्य नहीं है। हमारी प्राचीन गणना पद्धति में 60 सेकेंड का मिनट नहीं, बल्कि 30 घंटे में 30 मुहूर्त माने जाते हैं।  10 हजार साल पहले सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण कब हुआ था, इसकी गणना आज का कंप्यूटर भी नहीं कर पाएगा, लेकिन हमारी वैदिक काल गणना तुरंत सटीक जवाब देती है। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि मोबाइल ऊपर करके क्यूआर कोड से घड़ी डाउनलोड करो और सबके मोबाइल की टॉर्च ऑन करवाई।कार्यक्रम में उज्जैन से 51 ब्राह्मण मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे।वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा और विष्णु खत्री मौजूद रहे।कॉलेज, विश्वविद्यालय के युवा, छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए हैं।