नौवेंना का छंठा दिन : हम सब इस संसार में एक तीर्थयात्री हैं

ग्वालियर।नौवेंना का छंठा दिन फादर एम.ए जोसफ ने अपने संदेश में कहा कि हम सब इस संसार में एक तीर्थयात्री हैं,जो हमारे जन्म से शुरु करके अपने जीवन लक्ष्य स्वर्ग की ओर बढ़ते हैं।इस यात्रा में संतगण हमारा मार्गदर्शन करते हैं, जिसमें माता मरियम एक सुदृढ ढाल के सदृश हमारी सभी कठिनाइयों में हमारे साथ रहती हैं।माता मरियम आशाओं की माँ है।
  ग्वालियर धर्मप्रांत के प्रवक्ता ऐबिल एक्सट्रोस  ने बताया कि गुरुवार शाम 6.00 बजे संत पॉल चर्च मुरार में नौवेंना के छठे दिन मुख्य अनुष्ठानदाता सेंट जॉन वियानी स्कूल, पुरानी छावनी के प्राचार्य फादर एम.ए जोसफ, फादर लॉरेंस डिसूजा पल्ली पुरोहित, फादर  जॉन डिसूजा एवं फादर एंटनी स्वामी द्वारा मिस्सा बलिदान अर्पित किया। बाइबल का पाठ अतुल तिर्की ने पढ़ा एवं फादर जॉन डिसूज़ा द्वारा सुसमाचार पढ़ा गया । फादर एम.ए जोसफ ने अपने संदेश में कहा कि हम सब इस संसार में एक तीर्थयात्री हैं,जो हमारे  जन्म से शुरु करके अपने जीवन लक्ष्य स्वर्ग की ओर बढ़ते हैं।इस यात्रा में संतगण हमारा मार्गदर्शन करते हैं, जिसमें माता मरियम एक सुदृढ ढाल के सदृश हमारी सभी कठिनाइयों में हमारे साथ रहती हैं।माता मरियम के संरक्षण में हम अपना लक्ष्य प्राप्त करते हैं।हम सब विश्वास के साथ उनकी शरण में आएं और मुक्ति पाएं।आज  का मिस्सा बलिदान का संचालन सिरोंल जोन ने किया। पल्ली पुरोहित फादर  लॉरेंस द्वारा आभार व्यक्त किया। संत जॉन महागिरजाघर में मुख्य अनुष्ठान दाता फादर पीटर एवं फादर जोसफ चिपसन पल्ली पुरोहित ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया। 5 सितंबर को  दोनों चर्चमें"शिक्षक दिवस" मनाया जाएगा एवं  शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।