नौवेंना का पांचवां दिन: "माता मरियम प्रवासियों की सांत्वना"

ग्वालियर।ग्वालियर के संत पॉल चर्च मुरार में नौवेंना के पांचवे दिन"माता मरियम प्रवासियों की सांत्वना" कर मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया।इस दौरान बाइबल का पाठ किया गया।

  ग्वालियर धर्मप्रांत के प्रवक्ता ऐबिल एक्सट्रोस ने बताया की बुधवार को नौवेंना के पांचवें दिन संत पॉल चर्च मुरार में मुख्य अनुष्ठानदाता फादर  पीटर ,फादर लॉरेंस डिसूजा पल्ली पुरोहित, फादर जॉन डिसूजा एवं फादर एंटनी स्वामी द्वारा मिस्सा बलिदान अर्पित किया। बाइबल का  पाठ कु. अवनी ने पढा,  फादर पीटर  ने अपने संदेश में कहा की हम सब माता मरियम के जन्मोत्सव की तैयारी कर रहे है। माता मरियम प्रवासियों मां हैं। हम सभी यहां प्रवासी हैं हमें अपने आसपास जो गरीब  या परदेसी है उनकी मदद करना चाहिए।हम अपने परिवारों  के लिये माता मरियम  से प्रार्थना करें अपने दुःख तकलीफ उनके समक्ष रखें  वे हमें सब कष्टों से  निजात दिलायेगी।आज का मिस्सा बलिदान का संचालन सूरी नगर जोन ने किया।पल्ली पुरोहित फादर लॉरेंस द्वारा आभार व्यक्त किया। संत जॉन महागिरजाघर में मुख्य अनुष्ठानदाता  ग्वालियर धर्मप्रांत सोशल सेंटर के निदेशक फादर  दिलीप नंदा, जोसफ चिपसन पल्ली पुरोहित ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया।