ग्वालियर।प्रशासन ने नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया।प्रशासन की टीम ने आउखाना कलां पर निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही की।
क्षेत्र क्रमांक 7 वार्ड क्रमांक 3 अंतर्गत आउखाना कलां में कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिसकी जानकारी के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विकास कार्यों को हटाया गया।भवन अधिकारी ब्रिज किशोर त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार सिटी प्लानर एपीएस जादौन के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनिययों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। जिसके तहत आज क्षेत्र क्रमांक 7 वार्ड क्रमांक 3 अंतर्गत आउखाना कलां पर निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही सडकें आदि निर्माण कार्य को हटाया गया। कार्यवाही भवन निरीक्षक अभय तोमर एवं मदाखलत अमला उपस्थित रहा।